कहानी संग्रह ‘परिणीता’ कहानी वही सफल होती है जो जीवन से निकलकर और जीवन को छूकर कथानक प्राप्त करें और पढ़ते समय जीवन के आसपास ही भ्रमण करे। कहानीकार श्रीमती संध्या श्रीवास्तव काशी के बहुप्रकाशित साहित्यकारों में से एक हैं। आप कविता, कहानी और रिपोर्ताज सभी विधाओं में लाजवाब कलम चलाती हैं। कथा संग्रह ‘परिणीता’ श्रीमती श्रीवास्तव की श्रेष्ठ संग्रहों में से एक कही जा रही है। यह संग्रह वाराणसी के प्रसिद्ध स्याही प्रकाशन द्वारा प्रकाशित है और इसे संपादित किया है मशहूर प्रकाशक व संपादक पं0 छतिश द्विवेदी ‘कुंठित’ ने।
कुल मिलाकर कहानी संग्रह कथानक, शीर्षक व भाषा शैली आदि के स्तर पर काफी श्रेष्ठ बना है। संध्या श्रीवास्तव ने कहानी के लिए कोई बाहरी दुनिया की खोज नहीं की। संध्या ने अपने जीवन के आसपास व जीवन में मिलने-जुलने वाले निज लोगों के जीवन के भागों से कहानी चुना है। ‘परिणीता’ हो या संग्रह की कोई अन्य कहानी हो, सब उनके जीवन में रिश्तों व उनके संबंधीजनों के जीवन की कहानियाँ हैं। जो पढ़ते समय आपको आपके जीवन की घटित तस्वीर मालूम पड़ेंगी। कहानी की दुनिया में आने वाले नवागंतुकों एवं कहानी में रुचि लेने वालों के लिए यह संग्रह काफी उपयोगी है।
Story collection ‘Parineeta’ The story is successful only when it comes out of life and touches life and gets the plot and travels around life while reading. Story writer Mrs. Sandhya Srivastava is one of the well-published litterateurs of Kashi. You run a wonderful pen in all genres of poetry, story and reportage. The story collection ‘Parineeta’ is being said to be one of the best collections of Mrs. Srivastava.
This collection is published by the famous ‘Syahi Prakashan’ of Varanasi and edited by famous publisher and editor Pt. Chhatish Dwivedi ‘Kunthith’. Overall, the story collection has become very good at the level of plot, title and language style etc. Sandhya Srivastava did not explore any external world for the story. Sandhya has chosen the story from the parts of her life and the lives of the close people she meets in life.







Reviews
There are no reviews yet.