योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएँ: स्याही प्रकाशन की ‘स्वागत योजना’ के तहत आपको एक पूर्ण और मानक पुस्तक प्रकाशन पैकेज मिलता है, जिसमें निम्नलिखित सेवाएँ और लाभ शामिल हैं:
-
पुस्तकाकार: केवल 32 पृष्ठ तक (डी/8 साइज़) की पुस्तकों के लिए मान्य।
-
डिज़ाइन व लेआउट: मानक टाइपसेटिंग और आकर्षक आवरण (कवर) डिज़ाइन।
-
प्रकाशन मानक: अंतर्राष्ट्रीय मानक पुस्तक संख्या (ISBN) और प्रकाशकीय कॉपीराइट।
-
उत्पादन एवं समन्वय: उत्कृष्ट पुस्तक मुद्रण और सुचारु परियोजना समन्वय।
-
लेखक प्रतियाँ: लेखक को सम्मान स्वरूप 4 निःशुल्क प्रतियाँ प्रदान की जाएँगी।
-
बिक्री एवं वितरण: ‘स्याही प्रकाशन’ के वेब पोर्टल पर आपकी पुस्तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी।
-
सम्मान एवं अवसर:
-
विशेष ‘स्याही रत्न’ सम्मान पत्र।
-
राष्ट्रीय एवं स्थानीय पुस्तक मेलों में पुस्तक/ग्रन्थ का प्रतिभाग।
-
स्याही प्रकाशन द्वारा आयोजित विविध शिविरों एवं कार्यक्रमों में प्रतिभाग हेतु आमन्त्रण।
-
-
विशेष लाभ: भविष्य में आने वाली हमारी ‘निःशुल्क पुस्तक योजना’ की आपको समय से पूर्व सूचना दी जाएगी ताकि आप उसका लाभ उठा सकें।
नियम एवं शर्तें (महत्वपूर्ण नोट):
-
सुनिश्चित स्वरूप (Final Layout/Design) में किसी भी लेखकीय परिवर्तन, सुधार या अतिरिक्त विकल्प की माँग करने पर पैकेज के शुल्क में बदलाव सम्भव है।





Reviews
There are no reviews yet.