पाण्डुलिपि भेजें

यदि आपने कविता, कहानी, उपन्यास, संस्मरण, नाटक, शोधग्रंथ, बाल साहित्य, आलेख-संग्रह अथवा किसी अन्य साहित्यिक विधा में मौलिक रचना तैयार की है और उसे पुस्तक रूप में प्रकाशित कराने की इच्छा रखते हैं, तो स्याही प्रकाशन आपका स्वागत करता है।

हम गुणवत्तापूर्ण एवं मौलिक रचनाओं को प्राथमिकता देते हैं। आपकी पाण्डुलिपि प्राप्त होने के उपरांत हमारी संपादकीय टीम उसका अध्ययन करेगी तथा प्रकाशन की संभावनाओं एवं आवश्यक प्रक्रिया से आपको अवगत कराएगी।

पाण्डुलिपि भेजते समय कृपया अपना संक्षिप्त परिचय, संपर्क विवरण तथा रचना का संक्षिप्त परिचय भी अवश्य संलग्न करें।

स्याही प्रकाशन साहित्य सृजन को सम्मान देता है और नवोदित तथा स्थापित दोनों प्रकार के रचनाकारों को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पाण्डुलिपि प्रेषण हेतु ईमेल: syahiprakashan@gmail.com

ऑनलाइन प्रतिक्रिया प्रपत्र एवं पाण्डुलिपि अपलोड सुविधा शीघ्र उपलब्ध होगी।
तब तक कृपया अपनी प्रतिक्रिया अथवा पाण्डुलिपि ईमेल के माध्यम से प्रेषित करें।