हमारे बारे में

नश्वर स्याही, अक्षर भाव!

“स्याही केवल एक रंग नहीं, बल्कि विचारों को अमरता देने वाला माध्यम है।”

स्याही प्रकाशन (Syahi Prakashan) की स्थापना साहित्य की अविरल धारा को संजोने, विचारशील शब्दों को सहेजने और उच्च स्तरीय कृतियों को पाठकों के पटल पर लाने के संकल्प के साथ हुई है। एक पब्लिशिंग हाउस के रूप में, हमारा मानना है कि हर विधा के लेखक में एक अनूठी कहानी और समाज को बदलने की क्षमता होती है। हमारा मुख्य उद्देश्य नए, ऊर्जावान और स्थापित रचनाकारों की उन आवाज़ों को एक वैश्विक मंच देना है, जो साहित्य जगत को समृद्ध बनाने का साहस रखती हैं।

प्रतिबद्धता:

  • लेखकों को मंच: हम केवल पुस्तकें मुद्रित नहीं करते, बल्कि लेखकों के सपनों को साकार करने के लिए संपादन से लेकर वितरण तक एक सुदृढ़ सेतु का निर्माण करते हैं।
  • गुणवत्ता का वादा: उत्कृष्ट भाषाई संपादन, कलात्मक आवरण (Cover Design), और उच्च गुणवत्ता वाले मुद्रण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सदैव सर्वोच्च रहेगी।
  • आधुनिक और वैश्विक विस्तार: हमारा विज़न पारंपरिक प्रिंटेड पुस्तकों (Paperback/Hardcover) की महक और गरिमा को बनाए रखते हुए, आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटल ई-बुक्स (eBooks) के रूप में ज्ञान और कथाओं को पूरी दुनिया में सुलभ कराना है।
  • उद्देश्य एवं दृष्टिकोण-
  • उद्देश्य-
  • स्याही प्रकाशन का उद्देश्य संस्कृत सहित सर्व भाषा, लेखन, साहित्य और सांस्कृतिक विविधता व उत्कृष्ठता को बढ़ावा देना है। यह संस्था भारतीय और अंतरराष्ट्रीय लेखकों को एक ऐसा मंच प्रदान करने का लक्ष्य रखती है जहाँ वे अपनी रचनात्मकता को उजागर कर सकें और पाठकों तक सशक्त और गुणवत्ता से भरपूर साहित्य पहुँचा सकें। स्याही प्रकाशन का मुख्य उद्देश्य साहित्यिक और शैक्षिक सामग्री का विकास और प्रचार-प्रसार करना है जो समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ हो। श्रेष्ठ हो।
  • विस्तृत उद्देश्य-
  • भाषा का संरक्षण व उत्थान-
  • स्याही प्रकाशन भारतीय भाषाओं, विशेषतः संस्कृत, हिंदी एवं क्षेत्राीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। हमारा मानना है कि भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, ज्ञान एवं सामाजिक चेतना की धरोहर है। इसी उद्देश्य से हम साहित्यिक, अकादमिक एवं शोधपरक कृतियों के प्रकाशन द्वारा भाषा को समृद्ध एवं जनसुलभ बनाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। स्याही प्रकाशन नवोदित एवं वरिष्ठ लेखकों को एक सशक्त मंच प्रदान करते हुए भाषा की मौलिकता, शुद्धता एवं साहित्यिक गरिमा को बनाए रखने हेतु भी कार्यरत है। साथ ही शोधों को लगातार प्रेरित कर रहा है।
  • साहित्यिक उन्नति-
  • साहित्य की विभिन्न विधाओं जैसे कथा, कविता, निबंध, और शोध प्रकाशनों को प्रोत्साहित करना। स्थानीय भाषाओं और बोलियों में साहित्य को बढ़ावा देना ताकि भाषा की विविधता संरक्षित और प्रोत्साहित हो सके।
  • उभरते लेखकों को मंच देना-
  • नवोदित और अप्रकाशित लेखकों को प्रोत्साहन देना और उन्हें एक मंच प्रदान करना जहाँ वे अपने लेखन कौशल को निखार सकें। लेखन कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना ताकि लेखक अपने साहित्यिक कौशल का विकास कर सकें।
  • सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण-
  • भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपराओं को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ पुनर्जीवित और संरक्षित करना। नवरचित, ऐतिहासिक और सभी प्रकार के लोक साहित्य को आधुनिक रूप में पुनः प्रस्तुत करना।
  • सामाजिक और शैक्षिक योगदान-
  • समाज में शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने के लिए पाठ्य पुस्तकें, शैक्षिक सामग्री और शोध लेख प्रकाशित करना। साहित्य के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना।
  • डिजिटल युग में साहित्य-
  • डिजिटल पब्लिशिंग और ई-बुक्स, ऑडियो-बुक्स, वीडियो-बुक्स के माध्यम से वैश्विक पाठक वर्ग तक पहुंच बनाना। ऑनलाइन साहित्यिक मंच और समुदायों की स्थापना करना, जिससे पाठक और लेखक सीधे संवाद कर सकें और साहित्यिक चर्चाओं में भाग ले सकें।
  • अनुवाद और अंतरराष्ट्रीय साहित्य-
  • अंतरराष्ट्रीय साहित्य का अनुवाद कर भारतीय पाठकों को उपलब्ध कराना और भारतीय साहित्य को विदेशी भाषाओं में अनुवाद कर वैश्विक मंच तक पहुँचाना। भाषा बाधाओं को कम करने के लिए बहुभाषीय प्रकाशनों को प्रोत्साहित करना।
  • पर्यावरण और नैतिक प्रकाशन-
  • पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ टिकाऊ और नैतिक प्रकाशन प्रक्रियाओं का पालन करना भी स्याही प्रकाशन का प्रमुख उद्देश्य है। डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर पेपरलेस साहित्य को बढ़ावा देना। स्याही प्रकाशन अपने इन उद्देश्यों के माध्यम से एक ऐसा वातावरण तैयार करने की दिशा में कार्यरत है जिसमें साहित्य प्रेमियों, लेखकों और पाठकों के बीच एक जीवंत और संवादात्मक संबंध स्थापित हो सके। इसका उद्देश्य साहित्य को एक ऐसा साधन बनाना है जो न केवल ज्ञान और मनोरंजन प्रदान करे, बल्कि सही सोच और सही दृष्टिकोण को भी विस्तार दे।

प्रकाशकीय संदेश

author book store biography img 1
01

दिन-दुर्दिन की धूप, तुम्हारी छाँव प्रकाशित कर देता हूँ,
आँसू में स्याही मिलवाकर घाव प्रकाशित कर देता हूँ,
तुमने जब भी सौंप दिया है जीवन का अनुराग मुझे
तेरे रोते-मुस्काते, हर भाव प्रकाशित कर देता हूँ!

अक्षरणीय सुगन्ध के नाम…

मेरे प्रिय,
कलाकार, रचनाकार व विचारक अपने अन्तर निहित वृहत् संसार से जुड़कर, अर्जित कर जो सृजन/कृति सुमन और उसकी मोहक सुगन्ध इहलोकजन के लिए उपहार स्वरूप देता है, उससे समूचा विश्व उपकृत हो जाता है। उसका जितना भी आदर किया जाये मन न भरेगा, और न ही उस सर्जना को उसके प्राप्ति स्थल के आयाम तक पूरी तरह समझना हो सकेगा। इतना ही नहीं किसी का उसके मोहक परिधि से निकलना भी अब तक न हो सका है, ना कभी हो सकेगा।
आज जो कुछ भी हम सभी के पास है वह कभी किसी स्रष्टा के अन्तर में कल्पित होकर रचाया है। मेरा मानना रहा है कि कला ईश्वर की प्रेरणा है और कलाकार उसका अंश। कला व साहित्य ने समाज को दिशा व दृष्टि दी है।
मैं कला व कलाकार को कागज की धरती पर अक्षर में पिरोकर अक्षत करना चाहता हूँ। चाहता हूँ कि पहचान के क्षितिज पर तथा सभ्यताओं के आकाशों में उन्हें जाना, पहचाना और माना जाये।
हालाँकि, अमरता ईश्वर की चेरी है, और मैं कल्पना के आसरे कागज की किताब में लगी संकल्प की कुन्डी में अमरता को बटोर-बटोर कर रख रहा हूँ। कला के लिए, कलाकार के लिए, और सबके लिए, ताकि पीढ़ियाँ दृष्टिहीन न हों…
… आगे इतना ही कहना है कि कागज की धरती पर बसी भावना, कल्पना, संवेदना की अक्षरणीय संसृति में आपका सहर्ष स्वागत् है।
आपके प्रेम में…. पं0 छतिश द्विवेदी ‘कुण्ठित’ – प्रकाशक

सफल, सम्मानित व संतुष्ट लेखकों की एक बड़ी श्रृंखला…

1000+

प्रकाशित पुस्तकें

700+

प्रकाशित लेखक

500+

सम्मानित पुस्तकें/लेखक

author book store awards logo 1
Best Author Awards 2012

Arcu pellentesque nisi consectetur netus aenean metus sit mattis sit sed.

author book store awards logo
World’s #1 Best-selling Book

Diam nibh non in enim nunc suscipit risus, adipiscing aenean quisque.

author book store awards logo 3
NYT Best-selling Author 2014

Urna donec dolor bibendum lectus arcu purus eget nisl, ut nisl vitae.

author book store awards logo 4
Best Author Awards 2012

Morbi odio sodales et facilisis mi nibh fringilla quis risus ultricies facilisis.

1986

My First Book

Quisque suspendisse fames eget risus quam posuere eu massa, consequat nec vestibulum fermentum velit nunc, dictum dui orci urna vitae

1992

Released on Store

Quisque suspendisse fames eget risus quam posuere eu massa, consequat nec vestibulum fermentum velit nunc, dictum dui orci urna vitae

1998

US Bestselling Book

Ultrices ultrices sed ultrices suspendisse quisque in etiam adipiscing ligula rhoncus vivamus tincidunt amet sem cursus hendrerit nulla.

1999

My First Award

Cras amet amet in egestas nibh vestibulum feugiat bibendum tempus ut ultricies risus aliquam vestibulum malesuada vitae sit.

2006

World’s #1 Bestselling Author

Curabitur malesuada turpis mauris mollis eget tincidunt lacus fusce purus dolor hac viverra viverra sagittis augue purus venenatis.